
मथुरा प्रवेश तथा कंस बध
मथुरा हरषित आजु भई |
ज्यौं जुवती पति आवत सुनि कै, पुलकित अंग मई ||
नवसत साजि सिंगार सुंदरी, आतुर पंथ निहारति |
उड़ति धुजा तनु सुरति बिसारे , अंचल नहीं सँभारति ||
उरज प्रगट महलनि पर कलसा, लसति पास बन सारी |
ऊँचे अटनि छाज की सोभा, सीस उचाइ निहारी ||
जालरंध्र इकटक मग जोवति, किंकिन कंचन दुर्ग |
बेनी लसति कहाँ छबि ऐसी , महलनि चित्रे उर्ग ||
बाजत नगर बाजने जहँ तहँ, और बजत घरियार |
सूर स्याम बनिता ज्यौं चंचल, पग नूपुर झनकार ||
मथुरा बनिता ज्यौं चंचल, पग नूपुर झनकार ||17||
Bihar became the first state in India to have separate web page for every city and village in the state on its website www.brandbihar.com (Now www.brandbharat.com)
See the record in Limca Book of Records 2012 on Page No. 217